हिंदी
समीक्षा करते डीएम(Img: Dynamite news)
Maharajganj: विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। बैठक में खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं, खाद-बीज की उपलब्धता, धान खरीद और फसल अवशेष प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
किसान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को धान की पराली नहीं जलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों से यूरिया और डीएपी उर्वरकों की निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूले जाने यानी ओवररेटिंग के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राम का चंदा लूटने वाले अब कृष्ण का चंदा लूटने की तैयारी में’, डिंपल यादव का BJP पर बड़ा हमला
वहीं, मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुरोध के क्रम में किसानों को पराली प्रबंधन का एक वैकल्पिक तरीका भी बताया। उन्होंने किसानों को धान की पराली गौशालाओं तक पहुंचाने और इसके बदले गोबर की खाद प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इससे जहां पराली जलाने की समस्या पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, वहीं किसानों को जैविक खाद भी उपलब्ध हो सकेगी।
इस दौरान विकासखंड सदर के ग्राम दुबौली निवासी किसान श्री विधि नारायण पटेल ने धान क्रय केंद्रों के संचालन और धान खरीद से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज कराई। किसान की शिकायत को बैठक में रखा गया।
महराजगंज में एक SMS ने खोल दी उद्यान विभाग की पोल? किसान के खेत में उपकरण नहीं, फिर कैसे हुआ भुगतान?
जिला कृषि अधिकारी ने रबी सीजन को लेकर जनपद में दलहन, तिलहन और गेहूं के बीजों की उपलब्धता की जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता की स्थिति से भी किसानों को अवगत कराया।
किसान दिवस में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रबंधक इफको, जिला प्रबंधक नाबार्ड, मत्स्य, उद्यान, गन्ना विभाग के अधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, खाद्य एवं रसद, सिंचाई, विद्युत, दुग्ध विकास विभाग के प्रतिनिधि तथा कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित जनपद स्तरीय अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
Location : maharajganj
Published : 18 November 2026, 4:21 PM IST