रुद्रप्रयाग में 17 दिसंबर को तीनों विकासखंडों में मनाया जाएगा किसान दिवस, मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी
रुद्रप्रयाग जिले में 17 दिसंबर को अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ में किसान दिवस का आयोजन होगा। कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीक, पशुपालन, उद्यानिकी और विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी किसानों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की ताकि वे कार्यक्रम का लाभ उठा सकें।