हिंदी
दीपावली बाजार में महिला के साथ मारपीट
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में महिला से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक सरे बाजार बीच सड़क पर एक महिला को पीटते हुए नजर आ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि ये घटना दो दिन पूर्व गुरुवार को नगर के व्यस्ततम बाजार भगत सिंह रोड की है जहां दीपावली पर बाजार में दुकान लगाने को लेकर महिला और आरोपी युवक कन्हैया के बीच विवाद हो गया था। जिसके चलते इस युवक ने बीच सड़क पर महिला को गिराकर जमकर उसकी पिटाई की थी।
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी
इस दौरान किसी व्यक्ति ने ये पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में आरोपी युवक महिला की पिटाई कर रहा है। वीडियो में राह चलते कुछ लोग महिला को युवक से छुड़ाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक कन्हैया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि गुरुवार दोपहर शिव चौक के पास भगत सिंह रोड पर एक मार-पीट की घटना सामने आयी। जिसमें एक महिला और एक युवक आपस में मारपीट करती नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चला था पुलिस द्वारा तुरंत इस घटना का संज्ञान लिया गया
वायरल वीडियो के बाद थाना कोतवाली नगर पुलिस की कार्रवाई
कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दोनों ही पक्षों को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई और जांच की जा रही है। और तहरीर प्राप्त कर अगर अपराध पाया जाता है तो मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा और आगे की कार्रवाही की जाएगी।
Location : Muzaffarnagar
Published : 7 November 2026, 11:53 PM IST