त्योहारों में गांजा बेचकर कमाने निकले थे मोटा मुनाफा, मेरठ के हिस्ट्रीशीटर समेत चार तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। त्योहारों में गांजे की सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाने निकले मेरठ के चार गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अब कथित सप्लायर और पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 November 2026, 6:48 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खालापार पुलिस ने मेरठ के चार कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 25 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 3 लाख 85 हजार 500 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी त्योहारों के सीजन में गांजे की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसके खिलाफ लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

दरअसल, पूरा मामला थाना खालापार क्षेत्र का है,

घेराबंदी कर चारों तस्करों को दबोचा

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम शारडेन स्कूल के पीछे वाली गली में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान चार युवक हाथों में बैग लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर चारों ने वापस मुड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।

बरामद गांजा और सामान

तलाशी के दौरान चारों के बैग से कुल 25 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा और चार मोबाइल फोन बरामद हुए। पकड़े गए चारों आरोपी मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंधावली के रहने वाले हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह उत्तराखंड के रहने वाले हरीश नाम के व्यक्ति से गांजा खरीदकर लाए थे और त्योहारों के सीजन में इसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की तैयारी में थे।

प्रतापगढ़ में धीरेंद्र शास्त्री की ‘श्रीराम कथा’ पर गरमाई सियासत, राजा भैया के आयोजन पर सपा ने खोला मोर्चा

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अनवर कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं अन्य आरोपियों के खिलाफ भी मेरठ और मुजफ्फरनगर में एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Mohammed Shami ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, टीम इंडिया को बड़ा झटका

पुलिस की कार्रवाई

चारों आरोपियों के खिलाफ खालापार थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस अब उत्तराखंड के कथित सप्लायर हरीश और गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  7 November 2026, 6:46 AM IST

Advertisement