नैनीताल में इंसानियत शर्मसार, जिला अस्पताल के बाहर मिला छह माह का भ्रूण, मचा हड़कंप

नैनीताल में शुक्रवार को जिला अस्पताल के बाहर छह माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मामले की जांच में जुटे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Nainital: सरोवर नगरी नैनीताल में बीडी पांडे जिला अस्पताल के बाहर सड़क किनारे भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। भ्रूण अस्पताल के डायरेक्टर कार्यालय के पास पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल भ्रूण को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, इसकी जांच की जा रही है।

सड़क किनारे मिला भ्रूण

जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर के बाहर सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक सफाई कर्मचारी की नजर सड़क किनारे पड़े भ्रूण पर पड़ी। उसने तुरंत इसकी सूचना अस्पताल के अधिकारियों को दी। इसके बाद अस्पताल कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

जिला अस्पताल की पीएमएस डॉ. त्रिपाठी गर्ब्याल के अनुसार, भ्रूण करीब छह से साढ़े छह माह का बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि उपचार के दौरान भ्रूण की मौत हुई थी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भ्रूण अस्पताल के बाहर सड़क किनारे कैसे पहुंचा।

नैनीताल में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई! 12 नमूने जांच को भेजे, एक दुकानदार को मिला नोटिस

जांच में जुटा अस्पताल प्रबंधन

मामले की जानकारी जुटाने के लिए अस्पताल में पिछले एक साल के गर्भावस्था और गर्भपात से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि भ्रूण किसका है और उसे अस्पताल के बाहर किन परिस्थितियों में छोड़ा गया।

दिवाली पर बाजारों में जरा संभलकर! नैनीताल पुलिस की तीसरी आंख से बचना मुश्किल, CCTV कैमरों से होगी हर हरकत पर नजर

पुलिस की कार्रवाई

वहीं, पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन छोड़कर गया।

फिलहाल अस्पताल प्रबंधन और पुलिस दोनों अपने स्तर से मामले की जांच में जुटे हैं। जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Location :  Nainital

Published :  6 November 2026, 10:59 PM IST

Related News

Advertisement