Muzaffarnagar News: 500 रुपये फीस, फिर आधे घंटे का इंतजार… पारस नर्सिंग होम को लेकर शिकायतकर्ता ने उठाए सवाल
मुजफ्फरनगर के अलमासपुर चौपले के पास स्थित पारस नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाने पहुंचे डिंडोली निवासी विश्वास बलियान ने डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने 500 रुपये फीस जमा की और काफी देर इंतजार किया। बाद में उन्हें मरीज को साथ लाने के लिए कहा गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।