2100 दीपों से जगमगाया कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर, महादीपोत्सव से दिया गया स्वच्छता का संदेश

फतेहपुर जिले में भव्य महादीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कृषि मंडी समिति के परिसर में भव्य रूप से किया गया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 6 November 2026, 8:11 PM IST
google-preferred

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार शाम को भव्य महादीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कृषि मंडी समिति के परिसर में भव्य रूप से किया गया।

2100 दीपों से जगमगाया मंडी परिसर

कृषि उत्पाद मंडी डमिति परिसर में आयोजित इस खास दीपोत्सव कार्यक्रम में पूरा मंडी परिसर 2100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान मंडी समिति के सदस्यों णे एक दूसरे को धनतेरस और दीपावली की बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य मंडियों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाते हुए 'शुभ-मंडी-स्वच्छ-मंडी' का जन संदेश जन-जन तक पहुंचना है।

सेंट जेवियर्स स्कूल में ‘AI Innovista’ प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल और प्रोजेक्ट से दिखाई प्रतिभा

स्वच्छता का दिया संदेश 

मंडी समिति परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अशोक तपस्वी शामिल हुए। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अशोक तपस्वी ने सभी को स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने आसपास के परिसर को साफ रखने को कहा।

fatehpur

इस दौरान मंडी समिति के सचिव शालिकराम सरोज, मंडी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, कामदार मोहन लाल द्विवेदी, निरीक्षक विनोद, हिमांशु तिवारी, मनोज कुमार सहित मंडी समिति के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर महादीपोत्सव को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। 2100 दीपों की जगमगाहट ने मंडी परिसर को रोशनी से सराबोर कर दिया और स्वच्छता व सकारात्मकता का संदेश दिया।

Location :  fatehpur

Published :  6 November 2026, 8:11 PM IST

Advertisement