हिंदी
सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट (Img : pinterest)
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर परीक्षा की डेटशीट चेक कर सकते हैं। यहां विद्यार्थी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम और अपनी परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट 6 नवंबर 2026 को जारी की है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, सेकेंडरी यानी कक्षा 10 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 मार्च 2027 तक आयोजित होंगी। वहीं, सीनियर सेकेंडरी यानी कक्षा 12 की परीक्षाएं 16 फरवरी से 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी।
कक्षा 10 के छात्र 83 विषयों और कक्षा 12 के छात्र 121 विषयों में परीक्षा देंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। विद्यार्थियों को अपनी विषयवार परीक्षा की तारीख और समय आधिकारिक डेटशीट से जरूर मिलान कर लेना चाहिए।
16 फरवरी 2027 को पेंटिंग की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। इसके बाद 17 फरवरी को मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
18 फरवरी को ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फाइनेंशियल मार्केट्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, फूड प्रोडक्शन, मल्टी-मीडिया, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स और डेटा साइंस की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। 19 फरवरी को होम साइंस और 20 फरवरी को एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस तथा उर्दू कोर्स-B की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी।
22 फरवरी को साइंस की परीक्षा होगी, जबकि 23 फरवरी को इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म का पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा। 24 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
25 फरवरी को रिटेल, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, हेल्थ केयर, अपैरल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज और डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन की परीक्षा होगी। 26 फरवरी को इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर का पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा।
27 फरवरी को सिंधी, मलयालम, ओड़िया, असमिया, कन्नड़, नेपाली और कोकबोरोक की परीक्षा होगी। 1 मार्च को अरबी, संस्कृत कम्युनिकेटिव, संस्कृत, राई, गुरुङ, तामांग और शेर्पा के पेपर होंगे। 2 मार्च को फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
3 मार्च को हिंदी कोर्स-A और हिंदी कोर्स-B की परीक्षा होगी। 4 मार्च को उर्दू कोर्स-A, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी और तेलुगु-तेलंगाना के पेपर होंगे। 5 मार्च को तेलुगु, रूसी, फारसी, लिम्बू और लेप्चा की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी दिन कर्नाटक संगीत और हिंदुस्तानी संगीत के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं भी निर्धारित हैं।
6 मार्च को फ्रेंच और 8 मार्च को सोशल साइंस की परीक्षा होगी। वहीं, 9 मार्च को तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कॉर्प्स, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिजो, बहासा मलय, थाई और एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
सीबीएसई के जारी कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे।
विंटर-बाउंड स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल तथा इंटरनल असेसमेंट 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
Location : New Delhi
Published : 6 November 2026, 8:01 PM IST