सीतापुर में भीषण सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से 5 महिलाओं की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास हुआ, जहां मुंडन संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बरगावां गांव में मातम छा गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 6 November 2026, 8:06 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास शाम करीब पांच बजे हुआ। यहां मुंडन संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, बरगावां निवासी छोटेलाल की पुत्री अंकिता के बेटे अभि का मुंडन संस्कार था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव के करीब 15 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से पड़ोसी जिले हरदोई गए थे। शुक्रवार को मुंडन संस्कार संपन्न होने के बाद सभी लोग वापस अपने गांव लौट रहे थे।

पारिवारिक रंजिश में चले चाकू, बरेली में पूर्व सभासद प्रत्याशी अमर फौजी पर जानलेवा हमला, कटा अंगूठा

इसी दौरान पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत कुल 11 लोग घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Sitapur News 1

घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए (Image Source: Dynamite News)

पांच महिलाओं ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिसावां पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों का उपचार शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान काजल पुत्री दाताराम, सुशीला पत्नी विष्णु, रूबी पुत्री विष्णु, सुनीता पत्नी रामकुमार और रामवती पत्नी रामभरोसे के रूप में हुई है। सभी मृतक महिलाएं बरगावां गांव की रहने वाली थीं। हादसे में घायल छह अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Delhi Fire: एमजी रोड़ पर आग का तांडव, शोरुम को खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों को लिया चपेट में

एक ही गांव की पांच मौतों से पसरा मातम

एक ही गांव की पांच महिलाओं की मौत की खबर जैसे ही बरगावां पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। जिन घरों में कुछ देर पहले मुंडन संस्कार की खुशियां थीं, वहां अब चीख-पुकार सुनाई देने लगी। हादसे ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

गांव में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक की टक्कर से हुए इस हादसे में पांच लोगों की जान जाने के बाद इलाके में भी शोक की लहर है।

Location :  Sitapur

Published :  6 November 2026, 7:58 PM IST

Advertisement