मां को डॉक्टर को दिखाने जा रहा था बेटा, रास्ते में बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर; महिला समेत 3 गंभीर
प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में सगरा सुंदरपुर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को लालगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।