सीतापुर में गन्ने के खेत में पेड़ से लटका मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के खेदरापुर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 43 वर्षीय धीरज का शव गन्ने के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला। वह पशुओं के लिए चारा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 November 2026, 6:48 PM IST
google-preferred

Sitapur: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव गन्ने के खेत में नीम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना हरगांव थाना क्षेत्र के खेदरापुर गांव की है। मृतक की पहचान 43 वर्षीय धीरज पुत्र रामदुलारे के रूप में हुई है। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना गांव में फैल गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चारा लेने की बात कहकर घर से निकले थे धीरज

जानकारी के अनुसार, धीरज शुक्रवार को अपने घर से पशुओं के लिए चारा लेने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद वह गांव के ही रामनरेश जायसवाल के गन्ने के खेत में पहुंच गए। कुछ समय बाद खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर नीम के पेड़ पर लटके उनके शव पर पड़ी।

Delhi Fire: एमजी रोड़ पर आग का तांडव, शोरुम को खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों को लिया चपेट में

यह दृश्य देखकर ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी परिवार और अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। धीरज की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

परिवार में एक बेटा और दो बेटियां

धीरज की उम्र 43 वर्ष थी और वह शादीशुदा थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

धीरज की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिवार और ग्रामीणों के बीच भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। हालांकि, अभी तक उनकी मौत के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।

मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप: बॉम्बे हाईकोर्ट, BSE और अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाने की चेतावनी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर हरगांव थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल धीरज की मौत को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

Location :  Sitapur

Published :  6 November 2026, 6:48 PM IST

Advertisement