साइकिल पर था दीवाली का सामान और पलभर में उजड़ गई दुनिया, सीतापुर में दर्दनाक हादसे से कोहराम
सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पहला हादसा दीपावली का सामान खरीदकर लौट रहे साइकिल सवार आशीष के साथ हुआ, जिसे एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।