गोद भराई से लौट रहे थे राम किशन, सुबह सड़क किनारे मिला शव, हादसा या कुछ और?
फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र में गोद भराई कार्यक्रम से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे 55 वर्षीय राम किशन का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस उन्हें सीएचसी हथगांव ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत सड़क हादसे में हुई या किसी अन्य कारण से, इसका खुलासा जांच के बाद होगा…