हिंदी
रायबरेली में तेज रफ्तार कर कहर
Raebareli: जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। रायबरेली से जगतपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार भदोखर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर मोहलिया के पास अनियंत्रित होकर नहर किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
डाइनमाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मृतकों की पहचान धनंजय सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह निवासी दौलतपुर, आशुतोष मौर्या (35) पुत्र चंद्रभान निवासी अलीगंज डिहवा तथा संदीप सिंह (35) पुत्र तेजभान सिंह निवासी प्रहरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों किसी निजी कार्य से रायबरेली से जगतपुर की ओर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फतेहपुर मोहलिया के पास अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार के कारण कार सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
लखनऊ से बड़ी खबर: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, मिठास में ज़हर घोलने वालों में मचा हड़कंप
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर लाईक अहमद ने परीक्षण के बाद बताया कि तीनों की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Muzaffarnagar News: यूजीसी एक्ट 2026 लागू करने की मांग तेज, भेदभाव मुक्त कैंपस पर जोर
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है और लोगों की आंखें नम हैं।
Location : RaeBareli
Published : 26 February 2026, 6:34 PM IST
Topics : Road Accident up crime UP News