Fatehpur: मवेशियों को चारा देने गई मां , पीछे से भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे दो भाई; 8 साल के मासूम की मौत
फतेहपुर के गोपालपुर गांव में शनिवार तड़के कच्चे मकान की छत गिरने से दो सगे भाई मलबे में दब गए। आठ वर्षीय आनंद की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय गुड्डू गंभीर घायल है। ग्रामीणों ने आवास योजना में लापरवाही का आरोप लगाया।