Crime in UP: फतेहपुर में चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, 2 चोर दबोचे

फतेहपुर जिले में चोर बेखौफ हैं उन्हें कानून का बिल्कुल भी भय नहीं है। ताजा मामले में चोरो ने एक घर में दिनदहाड़े चोरी का प्रयास किया। जिस पर दो चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी।

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सुनसान घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

ऐसे चढ़े हत्थे

सदर कोतवाली क्षेत्र के खलील नगर मोहल्ले में महबूब अली के घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। मौका पाकर दो युवक दरवाजे पर लगी जाली काटकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी घर की मालकिन वहां पहुंच गईं। संदिग्ध गतिविधि देख उन्होंने शोर मचा दिया।

IND vs USA: भारत ने पहला मैच किया अपने नाम, USA को 29 रनो से हराया

महिला की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ लिया और मौके पर ही उनकी पिटाई कर दी। भीड़ के बीच किसी व्यक्ति ने पूरी घटना मोबाइल में कैद कर ली, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

इसी मोहल्ले के रहने वाले सोहेल ने बताया कि वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। लौटने पर देखा कि स्टोर रूम का ताला टूटा पड़ा था और सामान गायब था। इससे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।

फतेहपुर में प्रेम का खौफनाक अंत: महबूबा ने किया इतना परेशान, छोड़नी पड़ी दुनिया; मौत से पहले वीडियो में बयां किया दर्द

मामले में पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि चोरी का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है। उनके पास से ब्लेड, कटर सहित अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही अन्य घटनाओं का भी खुलासा होगा।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 8 February 2026, 1:46 AM IST

Advertisement
Advertisement