Raebareli News: BSF जवान के माता-पिता से लूट, जेवर और नगदी लेकर फरार हुए बदमाश
रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बीएसएफ जवान के माता-पिता को असलहे के बल पर लूट लिया। बदमाश नगदी, मंगलसूत्र, चेन, झुमके और अंगूठी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।