मोटरसाइकिल सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो लोग घायल

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर मालिक 51 वर्षीय सुरेश नामदेव की मौके पर ही मौत। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल पूरे गांव में शोक की लहर।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 November 2026, 7:44 PM IST
google-preferred

 Fatehpur: ललौली थाना क्षेत्र के बरौहा गांव में मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर मालिक 51 वर्षीय सुरेश नामदेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

हाथरस में दिल दहला देने वाली वारदात: कौन है 4 साल की मासूम का दुश्मन, तीन दिन से लापता थी और अब मिली लाश

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलटा

जानकारी के अनुसार, बरौहा गांव निवासी सुरेश नामदेव पुत्र रामखेलावन अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के बाद घर वापस लौट रहे थे। बरौहा गांव के पास पहुंचते ही बहुआ-गाजीपुर मार्ग पर सामने से बाइक सवार आ गया, इसी दौरान रास्ते में अचानक सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। और उसको बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गया। ट्रैक्टर पर उनके साथ रामरतन पाल, शत्रुघ्न यादव भी सवार थे।

हादसे में ट्रैक्टर मालिक सुरेश नामदेव ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शत्रुघ्न यादव ट्रैक्टर से उछलकर दूर जा गिरे, जबकि रामरतन पाल भी ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हाथरस में कृषि उत्पादों का बनेगा क्लस्टर, किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की तैयारी

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

घटना की सूचना मिलते ही बहुआ चौकी इंचार्ज सुमित तिवारी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेश नामदेव अपने पीछे पत्नी नीलम देवी, पुत्र श्रवण और पुत्रियों शिवकुमारी, अनामिका व प्राची को छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे बरौहा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

 

Location :  Fatehpur

Published :  12 November 2026, 7:37 PM IST

Advertisement