हिंदी
चार वरिष्ठ लेखाकार बने सहायक कोषाधिकारी (Img : Dynamite News)
सुलतानपुर: दीपावली का पर्व सुलतानपुर जनपद के कोषागार विभाग के चार कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया है। शासन ने कोषागार में तैनात चार वरिष्ठ लेखाकारों को पदोन्नति देकर सहायक कोषाधिकारी बना दिया है। इस फैसले से विभाग में खुशी और उत्साह का माहौल है।
शासन की ओर से 7 नवंबर को जारी आदेश के तहत वरिष्ठ लेखाकार नन्दलाल, लक्ष्मण, प्रमोद कुमार वर्मा और लाल बहादुर गुप्ता को सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है। आदेश जारी होने के बाद चारों ने तत्काल अपने नए पद का कर लिया।
कार्यभार ग्रहण
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी सुलतानपुर दीपक कुमार तिवारी ने चारों पदोन्नत सहायक कोषाधिकारियों को कार्यभार ग्रहण कराया। उन्होंने सभी को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ करने की सलाह दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
दीपावली के अवसर पर मिली इस सौगात को चारों कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने शासन और निदेशक कोषागार के प्रति आभार जताया। वहीं, चार वरिष्ठ लेखाकारों की एक साथ पदोन्नति होने पर विभागीय कर्मचारियों और सहयोगियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Location : Sultanpur
Published : 12 November 2026, 7:00 PM IST