हिंदी
जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अब प्रचार-प्रसार की रणनीति पर कमर कसी (img-dynamite news)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जनगणना-2027 को लेकर महराजगंज प्रशासन ने कमर कसन शुरू कर दी है। 16 नवंबर से होने वाली स्वगणना के लिए गांवों में डुग्गी-मुनादी कराई जाएगी, तो पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों और सरकारी कार्यालयों पर जागरूकता सामग्री प्रदर्शित होगी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने और सभी तहसीलों व नगर निकायों में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
16 नवंबर से शुरू होने वाली स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए गांवों में डुग्गी-मुनादी कराई जाएगी (img-dynamite news)
महराजगंज में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अब प्रचार-प्रसार की रणनीति पर कमर कसते हुए काम में शीघ्रता लानी शुरू कर दी है। 16 नवंबर से शुरू होने वाली स्वगणना प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए गांवों में डुग्गी-मुनादी कराई जाएगी।साथ ही शहरों में पेट्रोल पंप, गैस एजेंसियों, सरकारी कार्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता बढ़ाने से संबंधी प्रचार-प्रसार की सामग्री लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- नए वकीलों को भत्ता और बुजुर्ग अधिवक्ताओं को सम्मान… 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 14 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन
महराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्वगणना की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि- स्वगणना अवधि में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।
यह भी पढ़ें- BJP-RSS पर बरसीं प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी को लेकर कही बड़ी बात
आगे डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्वगणना जितनी प्रभावी और व्यापक होगी, जनगणना का आगामी कार्य उतना ही सुगम होगा। इससे सही, सटीक और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इसके लिए सभी चार्ज अधिकारी स्वयं क्षेत्र में भ्रमण करें और प्रगणकों को सक्रिय रखते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य कराएं।
डीएम ने जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के लिए व्यापारियों, उद्यमियों, अधिवक्ताओं और पत्रकारों सहित विभिन्न प्रभावशाली समूहों के साथ बैठक कर उनका सहयोग लेने का निर्देश दिया। जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में डुग्गी-मुनादी के जरिए स्वगणना का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही सभी तहसीलों और नगरीय निकायों में जनगणना संबंधी कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया गया, ताकि तैयारियों की नियमित निगरानी और कार्यों का बेहतर समन्वय हो सके।
बैठक में एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने जनगणना की आगामी प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए कहा कि- जनगणना आयुक्त एवं निदेशक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारी, अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Location : Maharajganj
Published : 12 November 2026, 6:00 PM IST