छेड़खानी की शिकायत करने गए मां-बेटे पर हमला, 7777 गैंग के सदस्यों पर मारपीट का आरोप

देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र में छेड़खानी की शिकायत करना एक मां-बेटे को बहुत भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे मां-बेटे पर 7777 गैंग से जुड़े करीब तीन दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 November 2026, 1:01 PM IST
google-preferred

Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एकौना थाना क्षेत्र में छेड़खानी की शिकायत करना एक मां-बेटे को बहुत भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे मां-बेटे पर 7777 गैंग से जुड़े करीब तीन दर्जन युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों और मुक्कों से की गई मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित महिला ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Deoria News

छेड़खानी की शिकायत करना एक मां-बेटे को बहुत भारी पड़ा।(img-dynamite news)

20 वर्षीय बेटी के साथ की गयी थी छेड़खानी 

मामला एकौना थाना क्षेत्र के खोपा गांव का है। पचलड़ी गांव निवासी हीरालाल पासवान की करीब 20 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी की गयी थी, जिसका आरोप खोपा गांव के निवासी सत्यम साहनी और उसके साथियों पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि 9 अक्टूबर को पीड़िता रानी की मां मीरा देवी अपने बेटे मुकेश के साथ आरोपी के घर गईं थी, जहां आरोपी ने फोन करके अन्य युवकों को बुलाया और दोनों मां- बेटे पर हमला बोल दिया। महिला ने जितेंद्र पासवान, दीपु पासवान, इरफान अली, अभय साहनी और गुड्डू निषाद समेत कई अन्य लोगों को पर आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें- रूस के लिए जासूसी करने वाले अमेरिकी सैनिक को ब्रिटेन की पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीड़िता की महिला का आरोप है कि शिकायत करने पहुंचने पर आरोपियों ने अपने साथियों को बुला लिया। करीब 10 से 20 युवकों ने उसके बेटे को लाठी-डंडों और मुक्कों से पीटा। बीच-बचाव करने पर उसके (मां) साथ भी मारपीट की गई, जिससे मां और बेटा दोनों घायल हो गए।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक के पास अचानक धंसी मिट्टी, ये सात ट्रेनें डायवर्ट, एक रद्द!

पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना ये होगा कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय कब मिलेगा?

Location :  Deoria

Published :  11 November 2026, 1:01 PM IST

Advertisement