Unnao: खेत में मिली 15 साल की मासूम की अर्धनग्न लाश, गले पर निशान और पास पड़ा मिला ये सामान
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां शनिवार रात से लापता एक 15 वर्षीय किशोरी का अर्धनग्न शव रविवार को खेत से बरामद किया गया। मृतका के गले पर कसने के निशान मिले हैं, जिसके बाद मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने दो संदिग्घों को हिरासत में लिया है।