हिंदी
पुलिस की तफ्तीश हुई शुरू
कानपुर देहात: गुरुवार को जिले की मंगलपुर पुलिस को यातायात पुलिस के जरिए सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला की लाश नहर में उतरा रही है, तभी मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार, झींझक चौकी प्रभारी अभिनेष कुमार पुलिस बल के साथ नहरपुल झींझक पर पहुंचे और महिला के शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने महिला के शव को पहचान करने के लिए आसपास के जनपदों की पुलिस को सूचना दे दी और पहचान करने के लिए अन्य प्रयास भी शुरू किए गए हैं।
घटनास्थल नहरपुल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद
जानकारी के मुताबिक औरैया जिले के दिबियापुर की ओर से नहर बह रही है और उसी ओर से अज्ञात महिला का शव बहकर आना प्रतीत हो रहा है, नहर पुल झींझक पर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगी होती है तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने महिला के शव को देखा तो हड़कंप मच गया वहीं, मौजूद यातायात पुलिस के हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह के द्वारा मंगलपुर पुलिस और झींझक चौकी पुलिस को सूचना दी गई।
ग्रामीणों में क्या रही ये चर्चा?
झींझक कस्बा समेत आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए चर्चा में कहा कि महिला के शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कर शव को फेंका गया है। बहराल पुलिस के अधिकारियों का कहना कि अभी ये कहना जल्दबाजी होगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने महिला के शव को लिया कब्जे में
मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नहर में एक अज्ञात महिला की उम्र करीब 35 वर्ष का शव उतराता मिला है, पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पहचान करने के लिए आसपास जनपदों की पुलिस को सूचित किया गया इसके अलावा भी सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की पहचान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि महिला का शव करीब एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा है, बहराल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Beta feature
Beta feature
Location : Kanpur Deha
Published : 18 September 2025, 12:56 PM IST