10 दिन से अंधेरे में डूबा गांव… कब आएगी रोशनी? ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग पर गंभीर आरोप
गोरखपुर के हरपुर बुदहट क्षेत्र के सुगौना गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली संकट बना हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया, जबकि बिजली विभाग जल्द आपूर्ति बहाल करने का दावा कर रहा है।