हिंदी
बस ड्राइवर ने एक यात्री की बस में ही बीच रास्ते बेरहमी से पिटाई की (IMG-DYNAMITE NEWS)
PRATAPGARH: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में सड़क परिवहन निगम के अनुबंधित बस ड्राइवरों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन उनकी मनमानी की ख़बरें सुनाई देती रहती हैं। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का है, जहां गुरुवार को एक बस चालक ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। बता दें कि बस ड्राइवर ने एक यात्री की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हिंसक घटना से बस में सवार अन्य मुसाफिरों में दहशत का माहौल बन गया।
बस ड्राइवर ने कुछ सोचे समझे बीच रास्ते में ही बस को रोक यात्री को पीटा (IMG-DYNAMITE NEWS)
जानकारी के अनुसार, रानीगंज अजगरा के रहने वाले दिनेश नाम के एक यात्री रायबरेली जाने वाली अनुबंधित रोडवेज बस में सवार थे। सफर के दौरान किसी बात को लेकर दिनेश और बस चालक के बीच तीखी बहस छिड़ गई। विवाद इतना बढ़ा कि चालक ने बिना कुछ सोचे समझे बीच रास्ते में ही बस को रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद चालक ने यात्री दिनेश को बस से नीचे उतारा और उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- सड़क को लेकर Gen-Z की अनोखी पहल, प्रदर्शन के बाद आज उसी सड़क का हुआ भूमि पूजन
रोडवेज चालक की इस गुंडागर्दी को देखकर बस में बैठी महिला, बच्चे और अन्य सहयात्री काफी डर गए। चीख-पुकार के बीच बस कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह बीच-बचाव किया और चालक को शांत कराया। परिचालक के हस्तक्षेप के बाद बस को आगे के सफर के लिए रवाना किया गया, लेकिन इस घटना के बाद काफी देर तक बस में सन्नाटा पसरा रहा और यात्री सहमे रहे।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में दहेज हत्या मामले में बड़ा एक्शन, पति समेत 3 दोषियों को 10 साल की सजा और 30 हजार रुपये जुर्माना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री और बस चालक के बीच किसी बात को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते गुरुवार को यह हिंसक झड़प हुई। गनीमत रही कि परिचालक ने समय रहते मामला संभाल लिया। हालांकि, पहले से आपसी मामला होने के कारण पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस या डिपो प्रशासन से इसकी कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत न होने के कारण ऐसे दबंग चालकों के हौसले और बुलंद हो रहे हैं, जो आम यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।
Location : Pratapgarh
Published : 5 November 2026, 8:10 PM IST