प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: भागवत कथा के दौरान गैस सिलेंडर फटा, महिला की मौत, 3 झुलसे
प्रतापगढ़ के रोर गांव में भागवत कथा के दौरान अचानक ऐसा धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल उठा। प्रसाद बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते हुए विस्फोट ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।।