Pratapgarh Accident: पहले बेटे को खोया, अब पिता की भी सड़क हादसे में मौत, पीछे रह गई मासूम नातिन

प्रतापगढ़ के गायघाट पुल पर डिजायर कार और ई-रिक्शा की टक्कर में कार चालक समर बहादुर सिंह की मौत हो गई। पहले बेटे को खो चुके परिवार पर इस हादसे ने दुखों का पहाड़ तोड़ दिया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 15 November 2026, 1:06 PM IST
google-preferred

Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली इलाके के गायघाट पुल पर शनिवार रात 10 बजे के करीब एक डिजायर कार और सवारियों से भरे बैटरी ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जहां कार चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

चंडिका धाम की तरफ जा रहा था ई-रिक्शा

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात बैटरी रिक्शा शहर से चंडिका धाम की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गायघाट पुल के बीचोंबीच एक डिजायर कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल कार चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई तो वहीं कुछ लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान अंतू थाना क्षेत्र के सरायमहिमा गांव निवासी समर बहादुर सिंह के रूप में हुई है।

pratapgarh

कार और ई रिक्शा में टक्कर (img: Dynamite news)

एक ही परिवार पर हादसों की दोहरी मार

इस हादसे ने एक परिवार को फिर गहरे दुख में डाल दिया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही समर बहादुर सिंह के इकलौते बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब परिवार के एकमात्र जिम्मेदार सदस्य समर बहादुर सिंह भी इस हादसे में जिंदगी की जंग हार गए। पीछे एक छोटी नातिन रह गई है।

परिवार की स्थिति पहले से ही बेहद कठिन थी। समय का चक्र ऐसा चला कि छोटी बच्ची के माता-पिता का भी कोरोना काल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो चुकी है। फिलहाल हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

UP Voter List 2027: यूपी की वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम? घबराएं नहीं! इस तारीख से ऐसे कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरा तरीका

परिवार में पसरा मातम

एक के बाद एक अपनों को खोने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समर बहादुर सिंह की मौत की खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक का माहौल है। गायघाट पुल पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को सामने ला दिया है।

Location :  pratapgarh

Published :  15 November 2026, 1:06 PM IST

Advertisement