हिंदी
देवघर में छठ के खरना पर चोरी (IMG: Dynamite News)
Deoghar: झारखंड के देवघर में चोरों ने छठ महापर्व की आस्था और खुशियों के बीच एक बुजुर्ग परिवार को ऐसा जख्म दिया है, जिसे भुलाना आसान नहीं होगा। परिवार छठ का खरना प्रसाद ग्रहण करने गांव गया था और इधर अपराधियों ने उनके घर को ही निशाना बना लिया। चोरों ने घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
पूरा मामला देवघर के नगर थाना क्षेत्र में सत्संग चौक के पास का है। यहां रहने वाले सुमन कुमार राय और उनकी पत्नी छठ महापर्व के खरना का प्रसाद ग्रहण करने अपने गांव बाघमारी, देवीपुर गए हुए थे। परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ समय के लिए घर खाली छोड़ना उनके लिए इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगा। दंपति के गांव जाने के बाद अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। अपराधियों ने घर में घुसकर कीमती सामान, जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
देवघर में छठ घाटों पर रहेगी NDRF की पैनी नजर, 135 जवान और आधुनिक उपकरण संभालेंगे मोर्चा
पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर घर से करीब 20 से 25 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी की रकम और सामान का पूरा ब्योरा सामने आना अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक नुकसान काफी बड़ा है।
देवघर में छठ के खरना पर चोरी (IMG: Dynamite News)
इस चोरी ने परिवार को सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचाया, बल्कि भावनात्मक रूप से भी तोड़ दिया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद घर में बहू के गहने और अन्य कीमती सामान रखे हुए थे। चोर इन गहनों को भी अपने साथ ले गए।
सोने की चमक और गाड़ियों की रफ्तार से देवघर गुलजार, दीपावली पर 100 करोड़ के कारोबार की उम्मीद
घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस चोरी से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ वारदात के तरीके और संभावित आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Location : Deoghar
Published : 15 November 2026, 12:41 PM IST