हिंदी
प्रेमिका प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई,(img-dynamite news)
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका प्रेमी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसके चलते टावर पर चढ़ी हुई युवती को देखने के लिए मौके पर भीड़ इक्क्ठा हो गयी।
पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई।
(img-dynamite news)
जानकारी के अनुसार, युवती निचलौल थाना क्षेत्र के बैठालिया गांव की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है, कि रविवार को प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर उस युवती ने यह बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने-बुझाने का प्रयास करती रही। काफी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को टावर से नीचे सुरक्षित रूप से उतरवाया और अपने साथ निचलौल थाने लेकर चली गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है, कि आखिर युवती की प्रेमी से शादी की की गई मांग का क्या होगा? क्या दोनों की शादी हो पाएगी या फिर इस मामले में कोई दूसरी कार्रवाई भी हो सकती है? फिलहाल अब आगे की जानकारी और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
Location : Maharajganj
Published : 15 November 2026, 11:50 AM IST