Rudraprayag Leopard Attack: रुद्रप्रयाग में मची चीख-पुकार, घर में घुसा आदमखोर गुलदार, बाथरूम में कैद कर बचाई लोगों ने अपनी जान

उत्तराखंड के सुमाड़ी बाजार में गुलदार दिनेश थपलियाल के घर में घुस गया और कुत्ते को बाथरूम में ले गया। लोगों ने दरवाजा बंद कर उसे अंदर कैद किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 15 November 2026, 11:13 AM IST
google-preferred

Rudraprayag: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने पूरे इलाको हैरान कर दिया। सुमाड़ी बाजार में गुलदार अचानक एक घर में घुस गया और कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद घर के लोगों में और आस-पड़ोस में दहशत फैल गई। जिस घर में गुलदार घुसा था, उस घर के मालिक का नाम दिनेश थपलियाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुलदार अचानक घर में घुस गया और वहां मौजूद कुत्ते को अपना निवाला बनाया। गुलदार कुत्ते को लेकर बाथरूम में ले गया। जब घर वालों की पता चला कि घर में गुलदार घुस गया है तो घर वालों ने हिम्मत दिखाते हुए बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। जिसके चलते गुलदार अंदर फंस गया।

मौके पर पहुंची वन विभाग

गुलदार को बाथरूम में बंद करके घर वालों ने तुरंत वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके स्थल पर पहुंची और अपनी कार्य में जुट गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

रुद्रप्रयाग में चलती बस पर गिरा पहाड़ी से विशाल बोल्डर, बाल-बाल बची यात्रियों की जान, मची चीख-पुकार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जैसे ही लोगों को गुलदार की झलक दिखी वह चिल्लाने लगे और लोगों को सूचित किया कि कोई अपने घर से बाहर ना निकले। अचानक घर के भीतर जंगली जानवर की मौजूदगी से परिवार के लोग घबरा गए। हालांकि, उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए गुलदार को बाहर निकलने का मौका नहीं दिया।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल (Img- X)

कई दिनों से थी इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदार की दहशत इलाके में पिछले कई दिनों से थी। इसी दहशत के चलते गुलदार की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी थी। ग्रामीणों ने इससे पहले ही अपने इलाके में गुलदार को देखा था, जिसके बाद से इलाके में डर का माहौल था। जो अब खत्म हो चुका है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब गुलदार घरों के भीतर तक पहुंचने लगे हैं, तो बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि अब जंगली जानवरों की गतिविधियां जंगल और खेतों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि आबादी वाले घरों तक पहुंच रही हैं।

“अभी बारिश थमने वाली नहीं”, रुद्रप्रयाग में 2 दिन से मूसलाधार बारिश, सिरोबगड़ में हाईवे पर गिर रहे बोल्डर

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। टीम ने स्थिति का जायजा लेकर गुलदार को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल वन विभाग की ओर से पूरे घटनाक्रम को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। घर के आसपास लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गुलदार को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर ले जाने की आगे की कार्रवाई वन विभाग की निगरानी में की जाएगी।

Location :  Rudraprayag

Published :  15 November 2026, 11:13 AM IST

Advertisement