Nainital: कैंची धाम में फिर मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे कई लोग

नैनीताल के कैंची धाम में दिवाली पर एक घटना के कारण पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गये। बड़ी संख्या में यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गये हैं।

Nainital: उत्तराखंड में स्थित कैंची धाम में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन दिवाली की रात को हुई एक घटना ने यहां सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। आग की एक भीषण घटना में कई लोग यहां बाल-बाल बच गये। घटना के बाद कई लोग सहम उठे और लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

नैनीताल के कैंची धाम के एक रेस्टोरेंट में दिवाली की रात अचानक आग लग गई। आग के विकराल रूप को देखकर आसपास के दुकानदार भयभीत हो गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और रेस्टोरेंट के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।

आग की लपटें इतनी तेज थी कि दमकल विभाग उसे शांत करने में 2 घंटे का समय लगा और काफी मशक्कत के बाद विभाग ने अपना अभियान पूरा किया। इस दौरान दमकल विभाग ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद ली। जैसे ही आग बुझी, वहां मौजूद लोगों को राहत की सांस मिली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय व्यापारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस आग को बुझाने में दमकल विभाग को तकरीबन 2 घंटे से अधिक समय लगा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट में आग दीवाली की रात अचानक लगी। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आग किस कारण लगी। शुरुआत में आग ने रेस्टोरेंट के सामान को अपनी चपेट लिया और उसके बाद विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख लोग तुरंत रेस्टोरेंट के पास पहुंचे और तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालत को संभालने का कार्य करने लगी। आग की इतनी भयानक लपटें देख लोगों में चिंता बढ़ गई।

नैनीताल में इंसानियत शर्मसार, जिला अस्पताल के बाहर मिला छह माह का भ्रूण, मचा हड़कंप

घटना को लेकर एसएसआई का बयान

एसएसआई आसिफ खान के मुताबिक, आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस इसका पता लगने की पूरी कोशिश कर रही है और पूरे मामले की जांच भी कर रही है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, हालांकि रेस्टोरेंट में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

दिवाली पर बाजारों में जरा संभलकर! नैनीताल पुलिस की तीसरी आंख से बचना मुश्किल, CCTV कैमरों से होगी हर हरकत पर नजर

बता दें कि इस घटना से रेस्टोरेंट को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। इस घटना ने एक बार फिर अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की सच्चाई बताई है।

Location :  Nainital

Published :  9 November 2026, 5:50 PM IST

Advertisement