दिवाली पर बाजारों में जरा संभलकर! नैनीताल पुलिस की तीसरी आंख से बचना मुश्किल, CCTV कैमरों से होगी हर हरकत पर नजर

दिवाली और धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हल्द्वानी समेत प्रमुख इलाकों में 233 CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कमांड सेंटर का निरीक्षण कर अधिकारियों को खास निर्देश दिए हैं।

Nainital: दिवाली और धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी के लिए निकलने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस भी पूरी तरह सतर्क हो गई है। हल्द्वानी से लेकर शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पुलिस की नजर रहेगी। इस बार सुरक्षा के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। 233 सक्रिय CCTV कैमरों और ड्रोन के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे SSP

दीपावली की तैयारियों के बीच नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने हल्द्वानी स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कैमरे लगातार चालू रहने चाहिए। इसके साथ ही उनकी नियमित जांच और निगरानी भी की जाए, ताकि किसी भी घटना की जानकारी समय रहते मिल सके।

ये भी पढ़ें- Prayagraj News: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, मुक्त विश्वविद्यालय शुरू करेगा 3 महीने के स्किल कोर्स

233 कैमरों से रखी जाएगी बाजारों पर नजर

पुलिस के मुताबिक, शहर के अलग-अलग इलाकों में 233 सक्रिय सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मदद से बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखी जा रही है। त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी करने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है।

ड्रोन से भी होगी निगरानी

सिर्फ सीसीटीवी कैमरे ही नहीं, बल्कि ड्रोन की मदद से भी प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। इससे ऐसे स्थानों पर भी नजर रखना आसान होगा, जहां सामान्य कैमरों से निगरानी करना मुश्किल होता है।एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कैमरों में कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत संबंधित थाने और चौकी को सूचना दी जाए। जरूरत पड़ने पर बिना देरी कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- नींद की एक झपकी ने छीन ली दीपावली की खुशियां! परिवार के पास लौट रहा युवक ट्रेन से गिरकर घायल

त्योहार पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

नैनीताल पुलिस का कहना है कि धनतेरस और दीपावली के दौरान लोगों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि लोग बिना किसी डर के खरीदारी कर सकें और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मना सकें।

Location :  Nainital

Published :  5 November 2026, 8:18 PM IST

Related News

Advertisement