पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में चला गया सब्जी विक्रेता, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा तो परिवार के उड़े होश

हल्द्वानी के बिंदुखत्ता स्थित घोड़ानाला में एक दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया। बरेली से यहां आकर रह रहे 37 वर्षीय राजेश की पत्नी से विवाद के बाद मौत हो गई। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद जो सामने आया, उसने पूरे परिवार को झकझोर दिया।

Haldwani: हल्द्वानी के बिंदुखत्ता क्षेत्र के घोड़ानाला से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पत्नी से विवाद के बाद 37 वर्षीय सब्जी विक्रेता राजेश की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

तीन महीने से ससुराल में रह रहा था राजेश

जानकारी के मुताबिक, राजेश मूल रूप से बरेली जिले के फरीदपुर स्थित होली चौराहा का रहने वाला था। वह पिछले करीब तीन महीने से बिंदुखत्ता में अपने ससुराल में रह रहा था। बताया गया कि उसने बरेली में अपना काम छोड़ दिया था और यहां रोजगार की तलाश कर रहा था।

ये भी पढ़ें- Kasganj News: राशन कार्डधारकों के लिए अपडेट, दो पालियों में मिलेगा मुफ्त अनाज; जानें समय और नियम

विवाद के बाद कमरे में चला गया राजेश

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम किसी बात को लेकर राजेश और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद राजेश एक कमरे में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब काफी समय बीतने के बाद भी कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो ससुराल पक्ष के लोगों को चिंता हुई। परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो राजेश अंदर बेहोशी की हालत में मिला।

ये भी पढ़ें- महराजगंज : स्कूल की PTM बनी सामाजिक जागरूकता का मंच! वोटर बनने से लेकर सड़क सुरक्षा तक दी गई सीख

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजन बिना देर किए राजेश को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार और आसपास के लोग गहरे सदमे में हैं।

फिलहाल इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Haldwani

Published :  4 November 2026, 9:22 PM IST

Advertisement