CBI मुख्यालय पहुंचे Ankita Bhandari के माता-पिता, सीनियर अफसरों से की भेंट, उत्तराखंड में कांग्रेस सड़कों पर उतरी
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में शुक्रवार को नया मोड़ सामने आया। वर्षों से बेटी के लिए न्याय की आस लगाए बैठे अंकिता के माता-पिता सीधे सीबीआई हेडक्वार्टर पहुंचे और वहां सीनियर अधिकारियों से मुलाकात कर निष्पक्ष न्याय की गुहार लगाई है। माता-पिता का सीबीआई मुख्यालय पहुंचना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।