उसका बाजार में छठ पूजा की धूम: बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, घाटों पर सुरक्षा और सफाई की तैयारियां तेज
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बाजारों में सूप, दउरा, फल, नारियल, नए कपड़े और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ जुट रही है। नगर पंचायत घाटों की सफाई और रोशनी की व्यवस्था कर रही है, जबकि पुलिस ने हर घाट पर जवानों की ड्यूटी लगाई है। पर्व 13 नवंबर से शुरू होगा।