Saharanpur News: जाति प्रमाण पत्र और एफिडेविट मांगे जाने पर भड़की महासभा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश कोरी महासभा के अध्यक्ष रुद्रपाल के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कोरी समाज के लोगों से जाति प्रमाणपत्र और एफिडेविट मांगे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 13 November 2026, 7:13 PM IST
google-preferred

Saharanpur: उत्तर प्रदेश कोरी महासभा के अध्यक्ष रुद्रपाल के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कोरी समाज के लोगों से जाति प्रमाणपत्र और एफिडेविट मांगे जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे समाज के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों का हनन बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की।

पत्रकारों से बातचीत में रुद्रपाल ने कहा कि प्रदेश में बाहरी लोगों की पहचान और जांच के नाम पर बायोडाटा व अन्य दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। विदेशी और बाहरी लोगों की पहचान करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी आड़ में कोरी समाज के लोगों से उनकी जाति पूछना और एफिडेविट मांगना अनुचित है। इससे समाज के लोगों को अपमानित होना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: Saharanpur News: 45 साल से अधूरी मांग पर फिर सड़कों पर उतरे वकील, 4 नवंबर से पूरे यूपी में निकालेंगे न्याय यात्रा

महापुरुषों के बलिदान का किया उल्लेख

रुद्रपाल ने कहा कि 1857 की क्रांति में वीरांगना झलकारी बाई कोरी ने देश के लिए बलिदान दिया था। वहीं, शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को भी याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए कुर्बानी देने वाले महापुरुषों के वंशजों से आज उनकी जाति का प्रमाण मांगा जा रहा है। देश को आजाद हुए 78 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन कोरी समाज को आज भी अपने अधिकार और सम्मान के लिए आवाज उठानी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: Saharanpur: रक्षक बने भक्षक, थाने में महिला से दुष्कर्म मामले में पूर्व SHO और इंस्पेक्टर दोषी करार, आज होगी सजा

डीएम से कार्रवाई की मांग

महासभा ने जिलाधिकारी से मांग की कि कोरी समाज के लोगों से अनावश्यक रूप से जाति प्रमाणपत्र और एफिडेविट मांगने की प्रक्रिया बंद कराई जाए। समाज के संवैधानिक अधिकारों और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित की जाए। अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोरी महासभा समाज को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उचित दिशा देने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

इस दौरान राजकुमार कौरी. श्रवण सिंह कौरी सु० चन्द्रपाल कौरी. युवा नेता गुरमीत कौरी. बाबू पहलवान. बाबू पदम कौरी सु० सुरेन्द्र कौरी. रोहित जखान. युवा नेता सुरेन्द्र कौरी. पंकज कौरी. वर्मत कौरी सुमन कौरी मौजूद रहे।

Location :  Saharanpur

Published :  13 November 2026, 7:13 PM IST

Advertisement