सहारनपुर में किसानों का हल्लाबोल, गन्ना मूल्य भुगतान के लिए सीएम के नाम सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन रक्षक की मासिक बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने नागल फ्लाईओवर निर्माण, गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल करने, बजाज शुगर मिल से बकाया भुगतान, किसान विश्राम गृह और जमीनों से जुड़े मामलों की जांच की मांग की।