आनंदनगर में दुकानों को लेकर बवाल, 42 दुकानदार धरने पर बैठे, पढ़ें महराजगंज का ये बड़ा मामला

महराजगंज के आनंदनगर में दुकानों को लेकर विवाद बढ़ गया है। नगर पंचायत की ओर से 24 लाख की आरसी नोटिस जारी होने के विरोध में 42 दुकानदार धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारी राहत और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 10 March 2026, 11:21 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले के फरेंदा स्थित आनंदनगर में दुकानों को लेकर चल रहा विवाद अब खुलकर सड़क पर आ गया है। नगर पंचायत की ओर से जारी करीब 24 लाख रुपये की आरसी नोटिस के बाद व्यापारी वर्ग में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को 42 दुकानदार धरने पर बैठ गए और प्रशासनिक कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच और राहत की मांग करने लगे। इस पूरे मामले में अब व्यापारी, नगर पंचायत प्रशासन और अध्यक्ष प्रतिनिधि आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

दुकानों के विवाद ने पकड़ा तूल

नगर पंचायत आनंदनगर में दुकानों को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय और गहरा गया जब नगर पंचायत की कार्रवाई के विरोध में 42 दुकानदार धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि बिना किसी ठोस समाधान के करीब 24 लाख रुपये की आरसी यानी रिकवरी सर्टिफिकेट नोटिस जारी कर दी गई है।

गोरखपुर में डीएम की जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, गैस एजेंसियों को सख्त चेतावनी

व्यापारियों का आरोप है कि इस तरह की कार्रवाई से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना है कि वे कई वर्षों से यहां दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन अचानक इतनी बड़ी रकम की नोटिस मिलने से पूरे व्यापारी वर्ग में चिंता और आक्रोश का माहौल बन गया है।

व्यापारियों ने जताई नाराजगी

धरने पर बैठे व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत को पहले उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान निकालना चाहिए था। उनका आरोप है कि बिना संवाद के इस तरह की कार्रवाई करना उचित नहीं है। व्यापारियों ने बताया कि आरसी नोटिस मिलने के बाद से वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वर्षों से यहां व्यापार कर रहे दुकानदारों पर अचानक इस तरह की सख्त कार्रवाई करना सही नहीं है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर राहत देने की मांग की है।

ईओ बोले- नियम के अनुसार हो रही कार्रवाई

इस मामले पर नगर पंचायत आनंदनगर के अधिशासी अधिकारी अनुज भारती ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से सभी कार्य पूरी तरह नियमानुसार किए जा रहे हैं। दुकानों और बकाया राशि से जुड़े मामलों में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए समाधान निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

उत्तराखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई बंद, पर्यटन पर पड़ सकता है प्रभाव, जानिए किस-किस को मिलती रहेगी गैस…

अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दिया यह बयान

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य किसी भी व्यापारी को परेशान करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र में व्यवस्था को सुचारू बनाना है। उन्होंने बताया कि शासन और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा करीब 24 लाख रुपये की आरसी जारी की गई है। उनका कहना है कि निकाय की ओर से कई बार बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन दुकानदारों की ओर से कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आ सका। फिलहाल नगर पंचायत खुली बैठक के माध्यम से भी समस्या का हल निकालने की कोशिश कर रही है।

प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर

धरना प्रदर्शन के बाद आनंदनगर क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और कोशिश की जा रही है कि बातचीत के जरिए इस विवाद का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि स्थिति और ज्यादा न बिगड़े।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 10 March 2026, 11:21 PM IST

Advertisement
Advertisement