हिंदी
यूपी में ट्रेनी IPS अफसरों को मिली तैनाती (Img: AI Generated)
Lucknow: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों में 12 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों को तैनाती मिली है। जारी आदेश के अनुसार, ये अधिकारी 2024 और 2025 बैच के हैं। इसमें 2024 बैच के 3 अधिकारी और 2025 बैच के 9 अधिकारी शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई तैनाती पाने वाले 12 प्रशिक्षु IPS अधिकारियों में से तीन 2024 बैच के हैं, जबकि नौ 2025 बैच के हैं।
ये भी पढ़ें- कुंडा में श्री राम कथा का आगाज करेंगे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, 100 फीट चौड़े कथा पंडाल में 24 घंटे चलेगा भंडारा
अभिषेक अंजनी सिंह (आईपीएस-आरआर-2025) को गोरखपुर में तैनात किया गया है।
आदित्य आचार्य (आईपीएस-आरआर-2025) को वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।
अक्षत मण्डिवाल (आईपीएस-आरआर-2025) को जौनपुर में तैनात किया गया है।
आयेंद्र कुमार (आईपीएस-आरआर-2025) को गाजियाबाद कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।
के. अर्पिता (आईपीएस-आरआर-2024) को हरदोई में तैनात किया गया है।
कशिश कालरा (आईपीएस-आरआर-2025) को कानपुर देहात में तैनात किया गया है।
कुणाल कुमार (आईपीएस-आरआर-2025) को प्रतापगढ़ पदस्थापित किया गया है.
कुणाल यादव (आईपीएस-आरआर-2025) को सहारनपुर नियुक्त किया गया है।
राजेंद्र बिश्नोई (आईपीएस-आरआर-2024) को एटा नियुक्त किया गया है।
शिवांक चौधरी (आईपीएस-आरआर-2024) को लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।
सृष्टि मिश्रा (आईपीएस-आरआर-2024) को मथुरा नियुक्त किया गया है।
योगेन्द्र मीणा (आईपीएस-आरआर-2024) को सीतापुर में तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें- Video: डाइनामाइट न्यूज़ ने भव्य तरीके से मनाया भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का जन्मदिन
Location : Lucknow
Published : 13 November 2026, 6:55 PM IST