लखनऊ से दिल्ली तक चर्चा, IPS Amit Pathak की NSG में IG पद पर नियुक्ति
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अमित पाठक को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है। जिससे वह जल्द ही अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।