तेज रफ्तार बाइक बनी नाबालिग के लिए घातक, आखिर कब जागेंगे परिवार और प्रशासन?

सिद्धार्थनगर में बीते एक वर्ष में ''सोहास–उसका मार्ग'' पर अबतक दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार ऐसे हादसे हुए हैं, जिनसे परिवारों को गहरा सदमा पहुंचा है। इसके बावजूद न तो कुछ परिवारों ने सबक लिया और न ही इस समस्या पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नजर आ रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 November 2026, 7:56 PM IST
google-preferred

Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक खबर सामने आ रही है, जहां नाबालिग बच्चों के हाथों में बाइक सौंपना अब परिवारों के लिए भारी पड़ता नजर आ रहा है। सोहास–उसका मार्ग पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग पर तेज रफ्तार और नाबालिगों द्वारा बाइक चलाना हादसों की प्रमुख वजहों में शामिल है।

siddharthnagar

सड़क किनारे खड़े ट्रक से उस तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। (img-dynamite news)

बताया जा रहा है कि बीते एक वर्ष में सिद्धार्थनगर के ''सोहास–उसका मार्ग'' पर अब तक दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कई बार ऐसे हादसे हुए हैं, जिनसे परिवारों को गहरा सदमा पहुंचा है। इसके बावजूद न तो कुछ परिवारों ने सबक लिया और न ही इस समस्या पर प्रभावी रोक लगाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नजर आ रही है।

यह भी पढ़े- महराजगंज की शांति भंग करना पड़ा महंगा, नौतनवा पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को सिखाया सबक

बता दें कि- इस दर्दनाक हादसे से फिर यह सवाल उठता है कि- आखिर नाबालिग बच्चों के हाथों में वाहन की चाबी क्यों दी जाती है? यह हादसा केवल लापरवाही नहीं, बल्कि अभिभावकीय जिम्मेदारी की कमी का भी आईना दिखाती है। अब सवाल यह है कि- जब वाहन चलाने की वैधानिक आयु 18 वर्ष है, तब 12 साल के बच्चे के हाथ में बाइक कैसे पहुंची।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों के हाथों में बाइक की चाबी क्यों सौंप रहे हैं? क्या उन्हें अपने बच्चों की जान की कीमत का एहसास नहीं है? तेज रफ्तार में बाइक चलाना और यातायात नियमों की अनदेखी करना कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़े- दीपावली पर सुलतानपुर कोषागार के चार कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, बने सहायक कोषाधिकारी

यह कोई पहला मामला नहीं है

पुलिस का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते दो वर्षों में गाजियाबाद में 100 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिन्होंने नाबालिगों को वाहन सौंपे हैं। इसके बावजूद सड़कों पर नियम तोड़ते नाबालिगों की संख्या घटाने के लिए अभिभावकों को अपनी भी जिम्मेदारी समझनी होगी। यह सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं का मामला नहीं, बल्कि परिवारों की जिम्मेदारी और प्रशासन की जवाबदेही से भी जुड़ा सवाल है। अब जरूरत है कि अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को बाइक देने से परहेज करें और पुलिस प्रशासन भी नियमित जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करे।

Location :  Siddharthnagar

Published :  12 November 2026, 7:17 PM IST

Advertisement