सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सुर में सुर मिलाया

रायबरेली जिले में स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 November 2026, 6:22 PM IST
google-preferred

Raebareili: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने आज अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। लालगंज कस्बे में वीरा पासी की जयंती पर मूर्ति का अनावरण किया। उसके बाद एक कथा में गए। वीरा पासी की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के सुर में सुर मिलते हुए कहा कि- अयोध्या को सनातनी राजधानी बनाया जाए, ये अच्छी बात है।

raebareli

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की(img-dynamite news)

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने की कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात

रायबरेली जिले में स्थित भुएमऊ गेस्ट हाउस में अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती, क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर सार्थक चर्चा करते हुए कहा कि- कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठन के प्रति समर्पण ही संगठनात्मक गतिविधियों का आधार है। वहीं मीटिंग में सांसद निधि में जो सड़के हैं, उनका उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे अपने संसदीय क्षेत्र के गौरीगंज मे 10 टैंकर पानी के डोनेट करेंगे। इसके बाद आम लोगों से मुलाकात भी होगी।

यह भी पढ़ें- गांजा कहां से आया और किसे होना था सप्लाई? बलरामपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा

सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि- अगले 2027 चुनाव में प्रियंका गांधी को जो कमान दिया गया है, वह नया नही है। प्रियंका गांधी लगातार संगठन से जुड़ी रही हैं, कमान उनके पास ही रही है। उनका चुनावी अनुभव रहा है, वह जनरल सेक्रेटरी रही है। जो भी यूपी में सिस्टम है, उसी में उन्हें फिर से लगाया गया है। उन्होंने कहा कि- अखिलेश यादव अयोध्या को सनातनी राजधानी बनाएं यह अच्छी बात है। सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने के अंश पर राज्यसभा दिनेश प्रताप सिंह की गई टिप्पणी अज्ञानता की प्रतीक है। वह कुछ पढ़ते लिखते हैं नहीं। यदि वह पुस्तक पढ़ लें तो उनको संज्ञान हो जाए। अज्ञानता की कमी में कुछ ही बोलने से बचना चाहिये। गठबंधन की सीटों को लेकर वह किसी कमेटी में नहीं है। हाई कमान और अखिलेश जी के साथ बैठकर तय सीटों का बंटवारा तय होगा।

यह भी पढ़ें- 50 हजार का इनामी गोवंश तस्कर कानपुर से गिरफ्तार, चार जिलों में दर्ज हैं 13 मुकदमे

Location :  Raibareli

Published :  11 November 2026, 6:19 PM IST

Advertisement