बाइक बनी वाद-विवाद का कारण, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 3 लोग घायल

बदायूं के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव उरैना में ग्राम अगेई में सड़क किनारे खड़ी बाइक हटाने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को जमकर पीटा। फिर दबंगों ने दूसरे पक्ष पर जमकर पत्थरबाजी की। स्कूटी की टक्कर बाइक में लगने के बाद शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 11 November 2026, 4:21 PM IST
google-preferred

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अगेई (आगेई) से एक घटना सामने आई है, जहां सड़क के किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल (बाइक) को हटाने के चलते वाद-विवाद इतने बढ़ गया कि दो पक्षों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी ने कुछ ही देर में भयानक हिंसक रूप ले लिया।

 

Badaun

स्कूटी की टक्कर बाइक में लगने के बाद शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया।(img-dynamite news)

पूरा मामला बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के गांव अगेई का है। इस गांव में सड़क के किनारे खड़ी एक बाइक को हटाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इसके साथ ही एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक में भी तोड़फोड़ की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

यह भी पढ़ें- दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार कर रहे थे विधायक, बीच धारा में दोनों गिरे; वीडियो वायरल

बता दें कि दोनों पक्षों का आरोप है कि स्कूटी की टक्कर बाइक में लगने के बाद शुरू हुई कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। कुछ देर बाद ही एक पक्ष के 6-7 युवक एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर शुरू दी। एक ओर हमले में 3 लोग घायल हो गए, वहीं दूसरी ओर आरोपियों ने बाइक भी तोड़ दी। गांव के निवासी ब्रजकिशोर ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह खेत पर मजदूरों से काम करा रहे थे।

पुलिस ने नहीं गिरफ्तारी

ब्रजकिशोर का आरोप है कि इसके कुछ समय बाद दूसरा पक्ष छह-सात युवकों के साथ मौके पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बब्लेश मौर्य, पुष्पेंद्र, पप्पू घायल हो गए। मामले की सूचना पुलिस को देने के बाद से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, न ही अभी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Location :  Budaun

Published :  11 November 2026, 4:21 PM IST

Advertisement