रामा नर्सिंग होम में मरीज की मौत पर हंगामा, 5.50 लाख बिल भरने पर नहीं बची जान, तीमारदारों का फूटा गुस्सा
बदायूं का रामा नर्सिंग होम एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया और इलाज के नाम पर लाखों रुपये वसूलने के बावजूद लापरवाही का आरोप लगाया।