बदायूं: ममेरे भाई की शादी में आया था सत्यपाल, डांस फ्लोर पर गिरा और चली गई जान

बदायूं के मुसिया नगला गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते युवक की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 February 2026, 1:58 PM IST
google-preferred

Badaun: जिले में शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गई, जब डीजे पर डांस कर रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ममेरे भाई की शादी में शामिल होने आया 35 साल युवक अचानक डांस करते-करते जमीन पर गिर पड़ा। कुछ ही देर में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुसिया नगला गांव का मामला

घटना कोतवाली बिसौली थाना क्षेत्र के गांव मुसिया नगला की है। यहां निवासी विक्की पुत्र पूरन के बेटे की बारात शनिवार को जानी थी। शुक्रवार शाम मंडव समारोह का आयोजन हुआ था और रात में जश्न के लिए डीजे लगाया गया। रिश्तेदार और गांव वाले शादी की खुशी में जमकर थिरक रहे थे। माहौल पूरी तरह उत्सव वाला था, किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में सब कुछ बदल जाएगा।

डीजे पर डांस के दौरान विवाद

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे डांस के दौरान कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। लोग बीच-बचाव की कोशिश कर ही रहे थे कि पूरन जाटव के भांजे सत्यपाल, जो संभल जिले के मई गांव के रहने वाले थे। अचानक डीजे पर डांस करते वक्त अचेत होकर गिर पड़े।

बदायूं में दर्दनाक हादसा, गले में मोती फंसने से चली गई मासूम छात्रा की जान, स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही

उन्हें तुरंत गांव के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने सत्यपाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही शादी का घर मातम में बदल गया।

परिजनों का आरोप

मृतक के परिजन शव को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और आरोप लगाया कि डीजे पर हुई मारपीट में सत्यपाल की जान गई है। उनका कहना है कि झगड़े के दौरान उसे मारा गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बदायूं में बड़ा हादसा, चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत; जानिये पूरा मामला

पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजेंद्र पुंडीर के मुताबिक पहली नजर में शरीर पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अंदरूनी चोट या हार्ट अटैक की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Location : 
  • Badaun

Published : 
  • 21 February 2026, 1:58 PM IST

Advertisement
Advertisement