Badaun: बदायूं से हैरान कर देने वाला मामला, पूर्व विधायक के ऑफिस पर बिजली का करंट; मचा बवाल
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से पशु क्रूरता का एक दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है, जिसने पशु प्रेमियों और आम जनता में भारी रोष पैदा कर दिया है। सूचना के अनुसार, पूर्व विधायक और सपा नेता मसर्रत अली उर्फ़ हाजी बिट्टन के कार्यालय के बाहर तारों पर बिजली का करंट छोड़ा गया, जिसकी चपेट में एक बंदर आ गया।