बदायूं में सरेआम गोलीकांड से दहशत, दावत से लौट रहे युवक को मारी गोली

बदायूं के बिसौली क्षेत्र में रंजिश के चलते दावत से लौट रहे युवक को सरेआम गोली मार दी गई। घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 February 2026, 12:23 PM IST
google-preferred

Badaun: बदायूं में एक बार फिर रंजिश ने खून की शक्ल ले ली। रात के सन्नाटे में गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। दावत खाकर घर लौट रहे एक युवक को घेरकर गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

कहां और कैसे हुई वारदात

पूरा मामला बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है। एम.एफ. हाईवे के पास मई-बसई लधेडा मार्ग पर बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव सरदार के रहने वाले देवेंद्र उर्फ कोटा पुत्र मुन्नालाल को गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि देवेंद्र किसी दावत में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे छह नामजद आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

बदायूं: करोड़ों की लागत से बनी फोरलेन सड़क गड्ढों में तब्दील, अधिकारी सड़क से गुजरकर भी नहीं लेते कोई खबर

रंजिश में दिया वारदात को अंजाम

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने देवेंद्र को रास्ते में घेर लिया और बिना ज्यादा कुछ कहे उस पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर चीख-पुकार मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़े।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घायल देवेंद्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।

बदायूं में दीवार हादसे से परिवार की खुशियां आंसुओं में बदली, मलबे में दब गई सास-बहू

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने के बाद बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में छह लोगों को नामजद किया गया है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Location : 
  • Badaun

Published : 
  • 5 February 2026, 12:23 PM IST

Advertisement
Advertisement