ब्लैक Thar, फिल्मी एंट्री और अंधाधुंध गोलियों का तांडव, जानिए हाथरस गोलीकांड के बाद कैसे एक्शन में आए दरोगा
हाथरस के सासनी क्षेत्र के बसगोई गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से थार गाड़ी, दो अवैध तमंचे, कारतूस और खाली खोखे बरामद किए हैं।