हिंदी
देवरिया में लेखपाल पर गिरी गाज
Deoria: देवरिया की सलेमपुर तहसील में खतौनी संशोधन में लापरवाही व धन मांगने के आरोप में लेखपाल पर बड़ा एक्शन हुआ है। जानकारी के अनुसार खतौनी में अंश सुधार एवं नाम संशोधन के मामले में लापरवाही और अनधिकृत धन की मांग के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
आशुतोष ब्रह्मचारी सहित साधु-संतों और सरकार पर बरसे अविमुक्तेश्वरानंद, जानिये क्या आरोप लगाए…
जिलाधिकारी के जनता दर्शन में सलेमपुर तहसील के ग्राम चांदपलिया, पोस्ट इटहुआ निवासी अंगद यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी 2026 को आवेदन देने के बावजूद खतौनी में अंश सुधार व नाम संशोधन की कार्रवाई लंबित है। आरोप है कि संबंधित लेखपाल द्वारा कार्यवाही के लिए अनधिकृत धन की मांग की जा रही थी।
प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। जांच में धन उगाही का तथ्य भी सामने आया।
देवरिया में दर्दनाक हादसा: ट्रक ड्राइवर की जलकर मौत, जानें पूरी घटना
उप जिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तवा ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद को जांच अधिकारी नामित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
खबर अपडेट हो रही है...
Location : Deoria,
Published : 25 February 2026, 8:13 PM IST
Topics : Deoria Lekhpal Suspended UP Crime News