रिश्वतखोरी के आरोप में लेखपाल रजनीश मिश्र निलंबित, तहसीलदार सलेमपुर को सौंपी गई जांच
देवरिया में जनता दर्शन के दौरान मिली शिकायत पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य कराने के नाम पर अवैध धनराशि लेने और न्यायालय के आदेश का पालन न करने के आरोपों में सलेमपुर तहसील के लेखपाल रजनीश मिश्र को निलंबित कर दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच तहसीलदार सलेमपुर को सौंपी गई है।